फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar election 2025 kaimur dm sp cast vote bhabhua assembly peaceful voting

Bihar Election: कैमूर में 7 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने सबसे पहले किया मतदान

Tue, 11 Nov 2025 09:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 09:04 AM IST
सार

कैमूर जिले में लोकतंत्र के महापर्व के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग कार्यालय (पश्चिमी भाग) स्थित मतदान केंद्र संख्या 167 पर सबसे पहले मतदान किया।

विज्ञापन
bihar election 2025 kaimur dm sp cast vote bhabhua assembly peaceful voting
कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर आज जिले में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जिले के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने 205-भभुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपने निर्धारित मतदान केंद्र संख्या-167, जल संसाधन विभाग कार्यालय (पश्चिमी भाग) पर सुबह 7 बजे पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया। वहीं कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने भी बूथ संख्या 165, नगर पालिका मध्य विद्यालय में अपना मताधिकार प्रयोग किया।
विज्ञापन


डीएम और एसपी दोनों अधिकारियों ने मतदान कर जिलेवासियों को लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मतदान के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। एक-एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है।” उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर निर्भय, निष्पक्ष और उत्साहपूर्वक मतदान करें तथा कैमूर को सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Delhi Blast News Live: ब्लास्ट में नौ की मौत, करीब 40 घायल; पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, सुविधाओं और सुगम मतदान के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। दिव्यांग मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। अधिकारियों ने कहा कि “हर वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग समय निकालकर अवश्य मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके।” वहीं, पहली बार मतदान करने पहुंची साक्षी कुमारी में खासा उत्साह देखा गया। उसने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “पहली बार वोट डालकर बहुत अच्छा लगा।” साक्षी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और बिहार के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed