बिहार न्यूज: वेणुवन पार्क का बदलेगा अंदाज, 12 एडवेंचर एक्टिविटीज और नए आकर्षण खींचेंगे पर्यटकों को
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक वेणुवन पार्क को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। आगामी 20 सितंबर से पार्क परिसर में 12 तरह की साहसिक गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री द्वारा इन नई सुविधाओं का उद्घाटन किए जाने की भी संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक वेणुवन पार्क अब पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक और रोमांचक बनने जा रहा है। पार्क को मनोरंजन और एडवेंचर के नए स्वरूप में विकसित करने की वन विभाग की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 20 सितंबर से पार्क परिसर में 12 तरह की साहसिक गतिविधियों का संचालन शुरू होने की संभावना है। हालांकि, गतिविधियों के संचालन की अंतिम तारीख तैयारियों की अंतिम समीक्षा के बाद तय की जाएगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री इन नई सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
नई एडवेंचर गतिविधियां शुरू होने के बाद वेणुवन पार्क में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांच और मनोरंजन का बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा।
भव्य हुआ वेणुवन का प्रवेश द्वार, दीवारों पर बनीं आकर्षक कलाकृतियां
पर्यटकों के स्वागत के लिए जेपी उद्यान के प्रवेश क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। यहां एक बड़ा और आकर्षक ग्रैंड एंट्री गेट तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रवेश क्षेत्र की दीवारों पर खूबसूरत म्यूरल यानी कलाकृतियां बनाई गई हैं। इन बदलावों के बाद वेणुवन का मुख्य प्रवेश द्वार पहले की तुलना में ज्यादा भव्य और आकर्षक नजर आने लगा है। पहली नजर में ही यह प्रवेश क्षेत्र पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
किड्स जोन और सावी फाउंटेन बने आकर्षण का केंद्र
पर्यटकों की सुविधा और परिवार के साथ आने वाले लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए पार्क की अंदरूनी व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया गया है। पार्क में बनाया गया सावी फाउंटेन बच्चों और उनके परिजनों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, किड्स जोन में बच्चों के लिए सुरक्षित, साफ-सुथरा और मनोरंजन से भरपूर खेल का वातावरण तैयार किया गया है। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क में आधुनिक, स्वच्छ और सुचारू शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है।
डीएम ने पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
नई सुविधाओं को तय समय पर शुरू कराने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए प्रशासन भी लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए है। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने खुद वेणुवन पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वन विभाग का मानना है कि वेणुवन पार्क में 12 तरह की साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांच का नया अनुभव मिलेगा। इससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए वेणुवन और अधिक आकर्षक बनेगा और उनका यहां का अनुभव यादगार हो सकेगा।