फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : equation has changed with NDA party contest seats sharing bjp party jdu party

Bihar Election 2025 : पिछली बार किस पार्टी ने कितने सीटों पर लड़ा था चुनाव, जानिये एनडीए के साथ क्या हुआ इस बार

Sun, 12 Oct 2025 07:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 12 Oct 2025 07:58 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब एनडीए ने सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा कर दी है। इस बार मिले सीट के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा चिराग पासवान को हुआ है। अब आप पूरा समीकरण भी समझिये।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : equation has changed with NDA  party contest seats sharing bjp party jdu party
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सीट शेयरिंग का मामला भी स्पष्ट हो गया है। अब तक यह उलझन बनी हुई थी कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और जदयू कितने कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अब इस बात की भी घोषणा कर दी गई है। एनडीए के अनुसार भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को 6-6 सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन


अब जानिए पिछले चुनाव में किसको  कितनी मिली थी सीटें 
पिछले चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें पार्टी मात्र 43 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी। वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने पिछले बार 110 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे जिसमें मात्र 74 सीटों पर पार्टी कब्ज़ा पर पाई। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पिछली बार एनडीए से अलग होकर 135 सीटों पर लड़ी थी, जिसमें सिर्फ एक ही सीट निकल पाया था। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पिछली बार एनडीए में रहते हुए 7 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे जिसमें चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने पिछली बार एनडीए से अलग होकर एनडीए के खिलाफ 99 प्रत्याशी दिए थे, जिसमें उनका खाता तक नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन


           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed