फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Demand for security intensifies after attack on PACS President Shivcharan Prasad, Rashtriya Lok Morcha

Bihar: पैक्स अध्यक्ष पर हमले के बाद सुरक्षा की मांग तेज, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Sat, 30 Nov 2024 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

Bihar Sharif News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता सोनू कुशवाहा ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे राजद नेताओं की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिवचरण प्रसाद और उनके परिवार को सुरक्षा देने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Demand for security intensifies after attack on PACS President Shivcharan Prasad, Rashtriya Lok Morcha
अस्पताल में भर्ती पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारशरीफ के मेघी नगमा पंचायत में हाल ही में हुए पैक्स चुनाव में विजयी पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को जीत के कुछ ही घंटों बाद बुधवार रात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी और उनका इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना के बाद दीपनगर निवासी राजद नेता विजय गोप सहित छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विजय गोप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन

 
सुरक्षा की मांग और आरोप
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता सोनू कुशवाहा ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे राजद नेताओं की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिवचरण प्रसाद और उनके परिवार को सुरक्षा देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार खौफ के साए में जी रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की, ताकि क्षेत्र में भय का माहौल खत्म हो। इस घटना ने कुशवाहा समाज में भी आक्रोश पैदा कर दिया है। सोनू कुशवाहा ने राजद नेता आलोक मेहता और अभय कुशवाहा से हस्तक्षेप करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विजय गोप के परिवार का पक्ष
दूसरी ओर, विजय गोप की भाभी गीता देवी ने दावा किया कि शिवचरण प्रसाद और उनके समर्थकों ने उनके घर के पास हर्ष फायरिंग की थी। इसी दौरान मची अफरा-तफरी में शिवचरण प्रसाद को गोली लगी। वहीं, दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। क्षेत्र में दिवा और रात्रि गश्ती भी बढ़ा दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से मिले आवेदन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed