फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Dead body of a young man who had gone to water plant at night was found hanging in morning in Kaimur

Bihar: रात को पानी के प्लांट पर गए युवक का सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 19 Apr 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

Kaimur News: मृतक के भाई ने कहा कि हम लोगों ने देखा कि उसके गले में गला कटने का निशान है, जिससे लगता है कि अवनीश की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया है, क्योंकि जहां फांसी पर लटका था वह स्थान बहुत ही ऊंचा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a young man who had gone to water plant at night was found hanging in morning in Kaimur
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के हाटा पानी प्लांट में काम कर रहे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा वार्ड नं 6 निवासी डॉ. संतोष कुमार बिंद के बेटे अवनीश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
वहीं, भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि मेरा भाई हाटा पानी प्लांट में काम करता था। जो रात को 11:30 बजे तक हम लोग वहां थे तभी मेरा भाई गाड़ी से प्लांट पर आया और प्लांट के अंदर चला गया। उसके बाद हम लोग घर आ गए।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार की सुबह पानी प्लांट के संचालक बब्लू कश्यप ने हम लोगों को सूचना दी कि आपके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि फांसी के फंदे से शव लटका हुआ है। वहीं, संचालक द्वारा तुरंत रस्सी को कटवाकर शव को नीचे उतार दिया गया। जहां हम लोगों ने देखा कि उसके गले में गला कटने का निशान है। इससे यह लगता है कि अवनीश की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया है, क्योंकि जहां फांसी पर लटका था वह स्थान बहुत ही ऊंचा था। उसको देखकर यह लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed