{"_id":"68399685792fb57490002502","slug":"bihar-crime-mother-daughter-murdered-with-sharp-weapon-in-sasaram-one-daughter-s-condition-critical-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में फिर दिल दहलाने वाली घटना, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या; एक बेटी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में फिर दिल दहलाने वाली घटना, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या; एक बेटी की हालत नाजुक
Fri, 30 May 2025 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 30 May 2025 04:59 PM IST
सार
Bihar Crime: सासाराम में गुरुवार रात मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस जानलेवा हमले एक बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि जब यह घटना हुई तब प्रशासन जिले में पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों में जुटा था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव में बीती रात एक महिला और उसकी बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वारदात में एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना ठीक उस समय हुई, जब जिला प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त था, जिसने पुलिस प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। नोखा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और जांच को गति दी है।
विज्ञापन
लेवड़ा गांव में मची सनसनी
नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव में बीती रात हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। मृतकों की पहचान गांव के निवासी दिवंगत महावीर चौधरी की पत्नी सरस्वती कुंवर (65) और उनकी पुत्री अमृता कुमारी (22) के रूप में हुई है। इस हमले में उनकी दूसरी पुत्री रुपाली कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Police: IPS अफसर के सुरक्षाकर्मियों की बड़ी लापरवाही; गाड़ी से उतरे तो छोड़ गए, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की त्वरित जांच
घटना की जानकारी मिलते ही नोखा थाना पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या का कारण क्या था, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं, खासकर तब जब जिला एक बड़े कार्यक्रम की मेजबानी करने की तैयारी में जुटा था।
हत्या के कारणों को लेकर असमंजस
इस जघन्य हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह पारिवारिक विवाद का परिणाम हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने सभी संभावित दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है, और वे चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: पीएम ने ₹48,520 करोड़ की दी सौगात तो आतंकवाद पर पाकिस्तान को चेतावनी; विपक्ष पर कसा तंज