फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Drug business was going on under the guise of a tea shop, 2 kg 446 grams of marijuana recovered

Bihar Crime: चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का धंधा, 2 किलो 446 ग्राम गांजा बरामद; कारोबारी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

Bihar: नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान न केवल गांजा, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: Drug business was going on under the guise of a tea shop, 2 kg 446 grams of marijuana recovered
पुलिस की गिरफ्त में कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के नौबतपुर निसरपुरा लख के पास एक चाय की दुकान की आड़ में चल रहे गांजा कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से 2 किलो 446 ग्राम गांजा बरामद किया और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन साव के रूप में हुई है, जो चाय दुकान की आड़ में गांजा बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की और फिर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि अर्जुन साव इससे पहले भी नशा कारोबार के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


पढ़ें: मीर अलीपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला शिक्षिका सहित पांच नामजद एवं 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान न केवल गांजा, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजा कहां से लाया जा रहा था। इस मामले में आगे की छानबीन जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed