{"_id":"683ee1ebb3b53354df0b0410","slug":"bihar-case-registered-against-5-named-persons-including-a-female-teacher-in-the-case-of-attack-on-police-team-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मीर अलीपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला शिक्षिका सहित पांच नामजद एवं 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मीर अलीपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला शिक्षिका सहित पांच नामजद एवं 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Tue, 03 Jun 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:27 PM IST
सार
Bihar: थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मीरअली पुर गांव के महिला शिक्षिका नूरजहां खातून एवं उसके लड़के लक्की उर्फ अमन राजा को समाहरणालय गोपालगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना थावे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में वारंटियों को गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर मोबाइल को तोड़ दिया गया। जिसमे थाने के एएसआई, महिला सिपाही और चौकीदार घायल हो गए।
बताया जाता है कि पूर्व से कोर्ट द्वारा एक ही परिवार के चार एनबीडब्लू वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मीरअलीपुर गांव के सफी आलम के घर गई थी। जहाँ परिवार के सदस्यों ने गाली गलौज करते हुए पुलिस के अभिरक्षा से दो वारंटियों को छुड़ा कर भगा दिया। जिसको लेकर थाने के एएसआई नीरज कुमार पांडेय ने महिला शिक्षिका सहित पांच और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
एएसआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि मीरअलीपुर में वारंटी लक्की उर्फ अमन राजा और सफी आलम आदि अपने घर पर है। पुलिस मीर अलीपुर गांव जाकर अमन राजा और सफी आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसी दौरान अमन राजा की मां नूरजहां खातून एवं अन्य लोग दोनों वारंटियों को थाने लाने के दौरान चौकीदार जसवीर पासवान को धक्का मारकर घायल कर दिया और गिरफ्तार वारंटी अमन राजा और सफी आलम को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिया। इसके साथ ही महिला सिपाही चंचला कुमारी और मेरे साथ धक्का मुक्की करते हुए लाठी डंडा से मारने लगे। जिसमे हमलोग जख्मी हो गए। नूरजहां खातून मेरा मोबाइल लेकर जमीन पर पटक दी। जिसके कारण मेरा मोबाइल टूट गया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन
पढ़ें: 'प्रदेश में अपराध और सत्ता का गठजोड़, इस्तीफा दे राज्य सरकार के मंत्री'; यूथ कांग्रेस का हमला
सूचना मिलते ही थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे। जहां नूरजहां खातून एवं उनके बच्चों द्वारा गाली गलौज करते हुए झूठा केस करने एवं वर्दी उतारने की धमकी देने लगे। जिसको लेकर एएसआई ने थाने में सरकारी कार्य में बाधा तथा विरोध करना, गाली गलौज एवं मारपीट करना, एनबीडब्लू वारंटियों को भगाने, पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने तथा मोबाइल पटक कर फोड़ देने को लेकर मीरअली पुर गांव के लक्की उर्फ अमन राजा, सफी आलम,अयान राजा, आर्या प्रवीण, शिक्षिका नूरजहाँ खातून और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस के धक्का मुक्की के आरोप में महिला शिक्षिका सहित दो गिरफ्तार
पुलिस के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज के मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मीरअली पुर गांव के महिला शिक्षिका नूरजहां खातून एवं उसके लड़के लक्की उर्फ अमन राजा को समाहरणालय गोपालगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।