{"_id":"62a3b798a04f075d974e446d","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-said-maintaining-law-and-order-is-the-top-priority-of-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नीतीश कुमार बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नीतीश कुमार बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी
Sat, 11 Jun 2022 02:58 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:58 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधों को नियंत्रित करने में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा बलों की तत्परता के कारण राज्य में हाल के दिनों में कोई दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने दिए आदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधों को नियंत्रित करने में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण नहीं हुई अप्रिय घटना
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य में प्रभावी ढंग से सामाजिक सद्भाव बनाए रखा। यह केवल सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण है, राज्य में हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले दंगे और घटनाएं नहीं हुई हैं। समाज में सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए बलों को समान मुस्तैदी और सतर्कता बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
भूमि संबंधी विवादों पर बोले सीएम
साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम और एसपी को अपने अधिकार क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों को हल करने के लिए महीने में एक बार संयुक्त बैठकें करनी चाहिए। इसी तरह, उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भी अनुमंडल में ऐसी बैठकें करेंगे।
शराबबंदी नियमों को तोड़ने वालों पर नजर रखें
उन्होंने कहा कि सर्किल ऑफिसर (सीओ) और स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सप्ताह में एक बार ऐसी बैठक करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारी राज्य में विशेष रूप से पटना में शराब प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।