{"_id":"6b08593665a4fb29dc0bfcce","slug":"anant-singh-daughter-wedding-home-guard-jawan-action-bihar-patna-news-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी में परोसा पत्तल, होम गार्ड जवान पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी में परोसा पत्तल, होम गार्ड जवान पर कार्रवाई
Thu, 26 Nov 2026 09:38 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:38 PM IST
सार
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर मेहमानों को पत्तल परोसना होमगार्ड जवान को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक एसपी ने जवान सतीश कुमार को जिला मुख्यालय में क्लोज कर दिया है।
विज्ञापन
शादी में वर्दी में पत्तल परोसते हुए जवान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह के दौरान वर्दी में पत्तल परोसने के मामले में होम गार्ड के जवान सतीश कुमार पर कार्रवाई की गई है। यातायात व्यवस्था में तैनात जवान का पत्तल बांटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मामला संज्ञान में आते ही ट्रैफिक एसपी ने गुरुवार को जवान को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय में क्लोज कर दिया। अगले आदेश तक उन्हें यातायात ड्यूटी से हटा दिया गया है और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
25 नवंबर को बाढ़ में थी शादी
विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को बाढ़ में थी। समारोह में यातायात संचालन के लिए कई ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान सतीश कुमार ड्यूटी छोड़कर वर्दी में ही खाने का पत्तल परोसने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
वीडियो सही पाया गया
वीडियो की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ यातायात अधिकारियों ने उसका सत्यापन कराया, जिसमें वह सही पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए जवान के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया।
ये भी पढ़ें- बिहार: आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में करना होगा सरेंडर; 32 साल पुराने इस हत्याकांड की फिर से उठी चर्चा
छवि धूमिल हुई
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस घटना से यातायात पुलिस की छवि धूमिल हुई है और यह जवान की ड्यूटी के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। अधिकारी ने कहा कि पटना यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन तथा ड्यूटी में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।