फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Nitish Kumar said demand for special status not fulfilled

Bihar: सीएम नीतीश ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोले- बिहार को विशेष दर्जे की मांग पूरी नहीं की

Thu, 03 Nov 2022 11:00 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

सीएम सचिवालय में एक समारोह में बिना किसी का नाम लिए कहा कि गरीब गुरबा राज्यों में कुछ हो रहा है? सिर्फ झूठा प्रचार-प्रसार हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar said demand for special status not fulfilled
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसते कहा कि गरीब राज्यों के लिए प्रचार प्रसार कम हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश ने हाल में भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। सीएम सचिवालय में एक समारोह में बिना किसी का नाम लिए कहा कि गरीब गुरबा राज्यों में कुछ हो रहा है? सिर्फ झूठा प्रचार-प्रसार हो रहा है। समारोह के दौरान  डिप्टी तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिए। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की मंशा हर स्कूल में उर्दू शिक्षकों को बहाल करने की है। बिहार विधानसभा में उर्दू जानने वालों को नियुक्त करने की आवश्यकता क्यों है? अब हर थाने में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में दलितों, ओबीसी और ईबीसी का जीवन बर्बाद है। उन्होंने कहा कि भाई, बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष की वकालत कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed