फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board 10th Result Bihar Board Class 10th result released

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां फटाफट एक क्लिक में करें चेक

Fri, 31 Mar 2023 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में रुमान अशरफ ने टॉप किया है। 

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result Bihar Board Class 10th result released
टॉपर मोहम्मद अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज, 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर डेढ़ बजे की गई है। इसके लिए डेट, टाइम का औपचारिक एलान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कर दिया गया था। समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज कुल 81.4 प्रतिशत रहा है। वहीं युम्मान ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए बधाई दी है। बता दें रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी दारी कर दी गई है। इस बार की परीक्षा में रुमान अशरफ ने टॉप किया है। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की जो कल्पना है, उसका फिर से पुनरावृति देख रहे हैं। इंटर में आपने देखा और मैट्रिक में भी पहले छह स्थान में चार बच्चियां हैं। टॉप में 90 बच्चे बच्चियां हैं। हमारे चेयरमैन साहब आनंद किशोर जी ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा पास करने का जो प्रतिशत है, वह 1.16 से वर्ष 2023 आगे है। पिछली बार 79.11 प्रतिशत था और इस बार 81.4 प्रतिशत है। सभी 90 बच्चे 1-10 में आए हैं, इन सभी को बधाई. जो बच्चे इस बार पास नहीं कर पाए उनको हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है, जो गिरते हैं वहीं संभलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान अशरफ 10th बोर्ड टॉपर...
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। एक बार फिर से लड़कियों ने कमाल कर दिखाया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शेखपुरा के मोहम्मद युम्मान ने पूरे बिहार में टॉप किया है।

टॉपर्स को इनाम...
12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षार्थियों को नकद इनाम के साथ ही कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। छात्रों को लैपटॉप के साथ ही ई-बुक रीडर का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। साथ ही पूरे राज्य में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार और थर्ड टॉपर को 25 हजार का इनाम मिलेगा। वहीं, चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले परीक्षार्थियों को पंद्रह पंद्रह हजार प्रदान किया जाएगा।


ऐसे देखें रिजल्ट...
बिहार बोर्ड के 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। वेबसाइट में रिजल्ट वाले लिंक पर जाकर स्टूडेंट्स को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा. इसके बाद वह अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही result.biharboardonline.com पर सीधे जाकर भी परिणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed