फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Auto driver came in contact with 11 thousand volt wire in Kaimur

Bihar: कैमूर में 11 हजार वोल्टेज के तार की चपेट में आया ऑटो चालक, लोहे की पाइप उतारने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 31 Jul 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar: घायल व्यक्ति की पहचान मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू पासवान के रूप में हुई है। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि युवक का शरीर बुरी तरह झुलस गया है, और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar: Auto driver came in contact with 11 thousand volt wire in Kaimur
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ रोड पर एक ऑटो चालक लोहे की पाइप उतारते समय 11 हजार वोल्टेज के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घायल व्यक्ति की पहचान मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू पासवान (उम्र 35 वर्ष), पिता विजय पासवान के रूप में हुई है। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि युवक का शरीर बुरी तरह झुलस गया है, और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: चुनावी साल में मगध-शाहाबाद को राजकीय कृषि महाविद्यालय का तोहफा, यहां चिन्हित की गई 37.5 एकड़ भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंचीं मोहनिया जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया कि सोनू पासवान ऑटो से लोहे की पाइप लेकर एक दुकान पर उतारने गया था। इस दौरान पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के तार से छू गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल युवक का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed