फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Assembly Election 2025: Jansuraj leader Prashant Kishor took a dig at him Before PM Modi visit to Bihar

Bihar: 'मोदी जी बताएं, दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने'?, PM मोदी के दौरे से पहले पीके का तंज

Thu, 19 Jun 2025 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

Bihar: पीएम नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित बिहार दौरे पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा सवाल ये नहीं है कि मोदी जी बिहार आ रहे हैं, सवाल ये है कि क्यों आ रहे हैं। इसका एक ही कारण है बिहार में चुनाव हैं। लेकिन जब वो आएं, तो दो सवालों का जवाब जरूर दें। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025: Jansuraj leader Prashant Kishor took a dig at him Before PM Modi visit to Bihar
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने तीन दिवसीय गोपालगंज दौरे के अंतिम दिन उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और राज्य व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्तूबर 2024 को जन सुराज अभियान ने एक राजनीतिक पार्टी का रूप ले लिया। उन्होंने दावा किया कि महज 5-6 महीनों में ही जन सुराज राज्य का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 करोड़ लोगों ने पार्टी से जुड़ाव जताया है और हर माह तीन से चार लाख लोग 10 रुपये की सदस्यता शुल्क देकर प्राथमिक सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत 20 मई को जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा से की गई थी। इसका उद्देश्य है संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता को जागरूक करना।

विज्ञापन

मोदी के दौरे पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित बिहार दौरे पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा सवाल ये नहीं है कि मोदी जी बिहार आ रहे हैं, सवाल ये है कि क्यों आ रहे हैं। इसका एक ही कारण है बिहार में चुनाव हैं। लेकिन जब वो आएं, तो दो सवालों का जवाब जरूर दें। उन्होंने कहा कि पहला सवाल 2015 में आरा से उन्होंने जो 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ? दूसरा सवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जो कभी सीमांचल के एक सिख अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज में क्लर्क की नौकरी करते थे, आज उस कॉलेज के मालिक कैसे बन गए?

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शहीद जगदेव प्रसाद सम्मान समारोह में BJP के संभावित प्रत्याशियों की दिखी ताकत, चुनाव को लेकर तैयारी तेज

तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला
प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव ‘डीके टैक्स’ पर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जब वे नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, तब भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वही व्यक्ति थे जिन पर अब हमला किया जा रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि जब सत्ता में थे तो मलाई खा रहे थे, और अब जब सत्ता से बाहर हैं तो विरोध कर रहे हैं।

तबादलों और नियुक्तियों पर टिप्पणी
बिहार में हाल ही में हुए प्रशासनिक तबादलों और आयोगों में की गई नियुक्तियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में हुए इन तबादलों और नियुक्तियों के पीछे मुख्यमंत्री की मर्जी नहीं है। यह काम उनके कुछ करीबी सलाहकारों और सत्ता के ताकतवर लोगों का है। नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति अब ऐसी नहीं रही कि वे ऐसे फैसले ले सकें। उनके नाम पर सत्ता के कुछ लोग अपने हित में निर्णय ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed