फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board extends form-filling deadline for 2027 Matric and Intermediate exams news

काम की खबर: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तारीख, जानें कब तक मिलेगा मौका

Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए छूटे विद्यार्थियों को 1 से 6 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है। वहीं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Board extends form-filling deadline for 2027 Matric and Intermediate exams news
बिहार बोर्ड - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परीक्षा से छूटे विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने के लिए विशेष अवसर दिया गया है। वहीं, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक कराया जा सकेगा। इस अवधि में रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com निर्धारित की गई है। वहीं, मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.org अथवा डायरेक्ट लिंक biharboardonline.org पर रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सम्राट चौधरी सरकार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; जानें, मंत्रिपरिषद् के फैसले

इसके अलावा, इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 15 अक्टूबर 2026 तक भर सकेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही थी। इसे बढ़ाकर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म के लिए exam.biharboardonline.org वेबसाइट निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed