फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: A tractor loaded with iron rods and a car collide, two people died.

Bihar Accident: सरिया लदे ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, दो लोग हुए घायल

Wed, 08 Oct 2025 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

Bihar Accident: मृतक सुदामा के साथी ट्रैक्टर चालक विनोद यादव ने बताया कि वे पटना के पहाड़ी से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर खगौल रोड पहुंचे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar Accident: A tractor loaded with iron rods and a car collide, two people died.
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर के पास खगौल रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। लोहे की सरिया लदा ट्रैक्टर और इनोवा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में एक हैं सुदामा यादव (53 वर्ष), जो रामपंडितपुर, थाना शकुरा, जहानाबाद के रहने वाले थे और ट्रैक्टर पर मजदूरी कर रहे थे। दूसरे मृतक सिम्पू कुमार सिंह (29 वर्ष) थे, जो भेडिया, थाना मुफस्सिल, भोजपुर आरा के निवासी थे और इनोवा कार चला रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें; कैमूर में सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये और लैपटॉप की लूट, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सुदामा के साथी ट्रैक्टर चालक विनोद यादव ने बताया कि वे पटना के पहाड़ी से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर खगौल रोड पहुंचे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ट्रैक्टर के इंजन के दाहिने ओर बैठे सुदामा नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सिम्पू कुमार सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक, सत्यम और आयुष, गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यातायात थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतकों के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed