{"_id":"68e65297ebd79a962705098a","slug":"bihar-crime-rs-2-lakh-and-laptop-looted-from-csp-operator-in-kaimur-news-in-hindi-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: कैमूर में सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये और लैपटॉप की लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: कैमूर में सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये और लैपटॉप की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 08 Oct 2025 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:31 PM IST
सार
Bihar Crime: मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन लूट का लैपटॉप उनके दूसरे सीएसपी शाखा पानापुर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बमहौर ब्रह्म स्थान के पास मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया। पीड़ित कृष्णा पाण्डेय बमहौर खास में डीबीजीवी सीएसपी चलाते हैं और अपने सीएसपी के दूसरे शाखा पानापुर आ रहे थे, तभी यह घटना घटी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी
मंगलवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास तीन बाइक सवार अपराधियों ने कृष्णा पाण्डेय के पास रखे बैग में 2 लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसे बाद में उन्होंने फेंक दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पढे़ं: 8वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में 10 गोल्ड के साथ बिहार को उपविजेता का खिताब, ये सितारे चमके
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन लूट का लैपटॉप उनके दूसरे सीएसपी शाखा पानापुर से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है