फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Aadhaar seeding for 95.12% of pension beneficiaries completed Madhubani surpasses all other districts

बिहार: 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी ने पटना समेत सभी जिलों को पछाड़ा

Wed, 28 Oct 2026 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 95.12 प्रतिशत लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है। कुल 1 करोड़ 3 लाख से अधिक लाभार्थी जुड़ चुके हैं। आधार सीडिंग के मामले में मधुबनी जिला सबसे आगे है।

विज्ञापन
Bihar: Aadhaar seeding for 95.12% of pension beneficiaries completed Madhubani surpasses all other districts
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में पेंशन की राशि प्राप्त कर रहे 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार से अधिक लाभार्थियों में से अब तक 1 करोड़ 3 लाख 6 हजार 571 लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है। यह कुल लाभार्थियों का लगभग 95.12 प्रतिशत है। शेष लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी करने के लिए समाज कल्याण विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

विभाग का लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थियों की आधार सीडिंग जल्द से जल्द पूरी करना है। इससे लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने, पेंशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और योजनाओं के क्रियान्वयन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। आधार सीडिंग एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत शेष लाभार्थियों को भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में सबसे अधिक आधार सीडिंग
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत योजना-वार आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में सबसे अधिक 54 लाख 17 हजार 180 लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हुई है। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 25 लाख 21 हजार 601 लाभार्थियों की आधार सीडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 8 लाख 71 हजार 927, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना में 8 लाख 48 हजार 387, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 5 लाख 58 हजार 769 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना में 88 हजार 710 लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।


पढे़ं: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक


आधार सीडिंग में मधुबनी जिला सबसे आगे
जिलावार आंकड़ों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की आधार सीडिंग के मामले में मधुबनी जिला सबसे आगे है। यहां अब तक 4 लाख 95 हजार 43 लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, पटना में 4 लाख 82 हजार, पूर्वी चंपारण में 4 लाख 77 हजार 291, मुजफ्फरपुर में 4 लाख 54 हजार 322 और समस्तीपुर में 4 लाख 35 हजार 774 लाभार्थियों की आधार सीडिंग की जा चुकी है।

आधार सीडिंग पूरी होने तक जारी रहेगा अभियान
समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि विभाग की ओर से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सभी लाभार्थियों का विवरण व्यवस्थित रूप से दर्ज हो सके और पेंशन वितरण की व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बनाई जा सके। शेष लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी होने तक यह अभियान जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed