फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Asset Declaration by minister of bihar cm nitish kumar before happy new year 2026

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार और 25 मंत्रियों में कौन-कितना अमीर? नए साल के पहले घोषित संपत्ति देखें

Wed, 31 Dec 2025 10:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Dec 2025 10:39 PM IST
सार

Asset Declaration: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके 25 मंत्रियों की ओर से संपत्ति की घोषणा कर दी गई है। नीतीश के बेटे के पास न एक रुपया है और न कोई सामान। देखें हरेक का विवरण।

विज्ञापन
Asset Declaration by minister of bihar cm nitish kumar before happy new year 2026
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया साल आने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास मात्र 20552 रुपए नगद हैं। बैंक में भी उनके पास सिर्फ 57766 रुपए हैं। और, सोना चांदी जेवरात के साथ-साथ कार, एस,  कंप्यूटर, सब कुछ मिलकर भी कुल संपत्ति 1766191 रुपये ही है। उनके बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग हो रही है, लेकिन वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते वारिस होकर भी शून्य पर हैं। मतलब उनके पास ना कोई नगदी है और ना कुछ उनके नाम पर बैंक में ही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके 25 मंत्रियों ने नए साल के पहले दिन पारंपरिक रूप से संपत्ति की घोषणा की।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में पांच माह की गर्भवती महिला की हत्या, बांस की झाड़ियों में छिपाया शव; ससुराल पक्ष फरार    
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है जिसकी मौजूदा कीमत एक करोड़ 48 लाख है। दूसरी तरफ जब गृह विभाग संभालने वाले भाजपाई उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संपत्ति विवरण को देखें तो उनके पास 135000 नगद है जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास 35000 और बेटी चारू प्रिया के पास 1550 रुपए हैं। उनके अलग-अलग बैंक खातों में 17 लाख 45488 रुपए हैं। उनकी पत्नी के खाते में 643994 हैं, जबकि बेटी के खाते में 134007 रुपए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी की बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नैना के किसी बॉन्ड में कोई निवेश रखा है और न कोई बीमा ले रखी है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बंद भी ले रखा है और कई तरह की पॉलिसी भी रखते हैं। आश्चर्यजनक क्या है कि सम्राट चौधरी की पत्नी के नाम पर कोई  शेयर निवेश या बीमा नहीं है। सम्राट चौधरी अपनी बेटी चारू प्रिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता भी रखते हैं और उनके लिए पॉलिसी भी ले रखी है। इनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी है।


विजय सिन्हा के पास भी एक रिवॉल्वर और एक राइफल

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास आठ करोड़ 81 लाख की संपत्ति है। इसमें से 5.13 करोड़ चल और 3.68 करेाड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी है। इनकी पत्नी इनसे बहुत अमीर है। पूना, मोकामा, बाढ़, पटना में सात जगहों पर जमीन/ घर है।

सबसे गरीब मंत्रियों में दोनों संजय शामिल
वहीं सबसे गरीब मंत्रियों में गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार के पास 23.85 लाख की संपत्ति, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास 32.61  लाख की संपत्ति, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के पास 96.62 लाख की संपत्ति और डेयरी मत्सत्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता के पास 97.64 लाख की संपत्ति है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed