फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Arrah: lover who had gone to Bengal to marry his girlfriend was found dead in Jabalpur; girl called it suicide

Bihar: प्रेमिका से शादी करने बंगाल गया युवक जबलपुर में मृत मिला; युवती बोली- प्रेमी ने खुदकुशी की, जानें मामला

Sat, 27 Apr 2024 12:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

Arrah News: मृतक के भाई ने बताया कि जबलपुर आरपीएफ द्वारा फोन कर बताया गया कि यहां संजय कुमार का शव है, आप लोग आकर ले जाइए। हम लोग वहां पहुंचे तो एक मेडिकल कॉलेज में मेरे भाई का शव रखा था और उसके गले पर रस्सी का निशान था।

विज्ञापन
Arrah: lover who had gone to Bengal to marry his girlfriend was found dead in Jabalpur; girl called it suicide
प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा से एक युवक के शव के साथ आरा-पटना मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। मृत युवक का शव मध्य प्रदेश के जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी शिवमुनि यादव का बेटा संजय कुमार शादी की नीयत से एक लड़की के साथ बाहर गया था। जिस लड़की के साथ वह गया था, वह लड़की अहिरपुरवा में अपने ननिहाल में रहती थी।

विज्ञापन


प्रेमिका के साथ हावड़ा गया था युवक
मृतक के भाई ने बताया कि 23 अप्रैल से संजय कुमार लापता था। नगर थाना पुलिस जब उसे ढूंढते हुए घर आई, तब पता चला कि वह लड़की के साथ गया है। हम लोगों ने बहुत खोजबीन करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी जानकारी कहीं नहीं मिल पा रही थी। 25 अप्रैल को उसने खुद फोन किया और बताया कि वह सुषमा के साथ हावड़ा आया है। फोन पर लड़की ने भी बात की और बताया कि हम लोग शादी करने जा रहे हैं। उसके बाद दोनों से कोई संर्पक नहीं हुआ।
विज्ञापन


जबलपुर में मिला युवक का शव
मृतक के भाई ने आगे बताया कि उसके बाद जबलपुर आरपीएफ द्वारा फोन कर बताया गया कि यहां संजय कुमार का शव है, आप लोग आकर ले जाइए। हम लोग वहां पहुंचे तो एक मेडिकल कॉलेज में मेरे भाई का शव रखा था और उसके गले पर रस्सी का निशान था। जिस लड़की के साथ वह गया था, उसने बताया कि आपके भाई ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि लड़की ने ही अपने परिजनों के साथ मेरे भाई की हत्या की है। उन्होंने बताया कि परिजन शुक्रवार की देर रात शव को लेकर आरा पहुंचे। उसके बाद शव के साथ अहले सुबह रोड जाम कर न्याय की मांग करने लगे।

Arrah: lover who had gone to Bengal to marry his girlfriend was found dead in Jabalpur; girl called it suicide
मृतक के परिजनों ने शव रोड पर रखकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कई घंटे जाम रहा मुख्य मार्ग 
इधर, कई घंटों तक आरा-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद नगर थाना और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर परिजनों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया और आवागमन को फिर से बहाल कराया। उसके बाद मृतक के शव को नगर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed