फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   AIMPLB: All India Muslim Personal Law Board Secretary Maulana Wali Rahmani resigned, also told reason

AIMPLB: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव का इस्तीफा, मौलाना वली रहमानी ने वजह भी बताई

Mon, 25 Nov 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

AIMPLB Secretary Resign: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना वली रहमानी ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी वजह भी जाहिर कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
AIMPLB: All India Muslim Personal Law Board Secretary Maulana Wali Rahmani resigned, also told reason
मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने बोर्ड की कार्यकारिणी, सचिव पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम गहन विचार-विमर्श और व्यापक परामर्श के बाद उठाया। उनके इस्तीफे से बोर्ड के अंदरूनी हालात और निर्णय प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

 
इस्तीफे की वजह
मौलाना रहमानी ने अपने पत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान बोर्ड के मिशन को समर्थन देने और मुसलमानों के अधिकारों और शरीयत की हिफाजत के लिए किए गए संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आंतरिक संचार और निर्णय प्रक्रियाओं में कमी, बोर्ड के उद्देश्यों और इमारत ए शरिया के साथ सामंजस्य का अभाव तथा बोर्ड के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ प्रभावी सामंजस्य और विश्वास की कमी है। इन कारणों से वे अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने में असमर्थ महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

 
कमाल फारूकी और एम.आर. शमशाद का उल्लेख
मौलाना ने बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य जनाब कमाल फारूकी को बिना परामर्श के कार्यकारिणी से हटाए जाने पर गहरा खेद व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रक्रिया को अनुचित बताया। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब एम.आर. शमशाद के इस्तीफे का भी जिक्र किया, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भविष्य की योजना और संदेश
मौलाना रहमानी ने इस्तीफे के बावजूद मुस्लिम समुदाय के कल्याण और एकता के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे अपनी ऊर्जा को मुसलमानों की भलाई और एकता को मजबूत करने में लगाएंगे। वहीं, AIMPLB ने मौलाना के इस्तीफे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस घटनाक्रम से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बोर्ड की आंतरिक संरचना और निर्णय प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed