फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna will moan due to jam in office hours, symptoms start appearing from morning itself… there is a reason

पटना में जरूरी हो तो ही निकलें: ऑफिस टाइम में जाम से कराहेगा पटना, सुबह से ही लक्षण दिखना शुरू...वजह है यह

Mon, 23 Jan 2023 11:03 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 23 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

राष्ट्रीय शौर्य दिवस: वीरचंद पटेल पथ से जुड़े इनकम टैक्स, आर. ब्लॉक गोलंबर और आर. ब्लॉक फ्लाईओवर पर जाम लगना तय है। इसके कारण बेली रोड और डाकबंगला चौराहा अगर जाम हो गया तो मुख्य शहर के ज्यादातर हिस्सों में भीषण जाम लग जाएगा। सुबह से ही लक्षण दिख गया।

विज्ञापन
Patna will moan due to jam in office hours, symptoms start appearing from morning itself… there is a reason
आर. ब्लॉक फ्लाईओवर पर कंकड़बाग-बुद्धमार्ग-करबिगहिया का रास्ता जाम होने से फंसी एम्बुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के लिए आसपास के शहरों से निकल रहे हैं तो कोशिश करें कि आज का प्लान टल जाए। अगर शहर में हैं तो बेहद जरूरी काम से ही निकलें। वीरचंद पटेल पथ से जुड़े इनकम टैक्स, आर. ब्लॉक गोलंबर और आर. ब्लॉक फ्लाईओवर पर जाम लगना तय है। इसके कारण बेली रोड और डाकबंगला चौराहा अगर जाम हो गया तो मुख्य शहर के ज्यादातर हिस्सों में भीषण जाम लग जाएगा। सुबह से ही लक्षण दिख गया, जब आर. ब्लॉक फ्लाईओवर से होकर गुजरने वाली स्कूल बसें लेट हो गईं। मिलर स्कूल ग्राउंड पर सुबह 11 बजे शुरू हो रहे 'राष्ट्रीय शौर्य दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की भी जानकारी है। जिस समय मुख्यमंत्री आएंगे, उस समय हार्डिंग रोड भी बाधित होगा।

विज्ञापन


किधर से किस समय निकलना मुश्किल
सुबह साढ़े 10 बजे तक वीरचंद पटेल पथ की ओर जाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी बख्तियारपुर फोर लेन और दानापुर की ओर से आने वाली गाड़ियों से वीरचंद पटेल पथ पट जाएगा। इसके अलावा राजनीतिज्ञों से जुड़ा हुआ जाति आधारित कार्यक्रम होने के कारण जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां अटल पथ से सटे सरकारी आवासों के आसपास भी सड़कों पर खड़ी होकर जाम लगाएंगी। सड़क पर गाड़ी खड़ी होने के कारण जैसे ही इन रास्तों पर जाम लगेगा तो बेली रोड पर पंत भवन से लेकर डाकबंगला चौराहे तक, वीरचंद पटेल पथ पूरा, आर. ब्लॉक फ्लाईओवर पर कंकड़बाग तक और हार्डिंग रोड में हर तरफ जाम रहने की आशंका है। इसका असर पूरे शहर पर पड़ेगा। सुबह पटना की ओर आने वाली गाड़ियों के कारण शहर की एंट्री पर जाम रहेगा तो दोपहर बाद जाने वाली गाड़ियों के कारण एग्जिट के रास्ते बुरी तरह प्रभावित होंगे। दोपहर में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों की बसें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed