{"_id":"62e91e7cc338c4331a23efcd","slug":"patna-love-through-instagram-married-in-temple-now-lover-threatening-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी ने की मंदिर में शादी, अब दे रहा दुष्कर्म कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी ने की मंदिर में शादी, अब दे रहा दुष्कर्म कराने की धमकी
Tue, 02 Aug 2022 06:24 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:24 PM IST
सार
महिला जो पहले से शादीशुदा थी उसने अपने पति को छोड़ दिया और युवक के साथ रहने लगी। अब यह युवक उसे छोड़कर कहीं और रहने लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के पटना की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ प्यार हो गया। महिला पहले से शादीशुदा थी। इधर, महिला भी युवक के प्रेम में पागल होकर पति को छोड़ युवक के साथ किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। एक दिन युवक महिला को करौटा मंदिर में ले गया, फिर वहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हो गई। दोनों बार प्रेमी युवक ने महिला का गर्भपात करा दिया और अब युवक महिला को छोड़कर सिलीगुड़ी चला गया है। वह अब महिला से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
महिला जब उसके साथ रहने की बात कहती है तो वह उसे दुष्कर्म कराने की धमकी दे रहा है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार अब पुलिस थाना पहुंच गया है। महिला अब थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। दरअसल, पटना के संदलपुर के रहने वाली एक महिला और युवक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर दोनों में चैटिंग शुरू हो गई जो धीरे-धीरे बढ़कर दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। महिला जो पहले से शादीशुदा थी उसने अपने पति को छोड़ दिया और युवक के साथ रहने लगी। महिला का पति एक निजी स्कूल में टीचर था।
विज्ञापन
महिला अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी उसे करौटा मंदिर घुमाने के लिए ले गया और वहां उससे शादी कर ली। कुछ दिनों बाद जब युवक का महिला से मन भरने लगा तो वह उससे पीछा छुड़ाने की तैयारी करने लगा। इस दौरान महिला दो बार प्रेगनेंट भी हुई जिसके बाद प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह महिला से कटिहार नौकरी के लिए जाने की बात कहकर अलग हो गया, जबकि वह सिलीगुड़ी में रह रहा था। जब वह पटना आता था तो महिला से मुलाकात नहीं करता था। इसके बाद महिला ने थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत कराई तो युवक हॉस्टल के लड़कों से रेप कराने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन