{"_id":"db5cb388-eb62-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"panchayat-head-his-son-killed-by-stabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखिया और उसके पुत्र की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखिया और उसके पुत्र की चाकू मारकर हत्या
सीतामढ़/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सीतामढ़ जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के धुरपटी पंचायत के मुखिया और उसके पुत्र की उनके रिश्तेदारों ने हत्या कर दी तथा एक पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धुरपटी पंचायत के मुखिया हाफिज राईन का अपने रिश्तेदार मोहम्मद महमूद राईन के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मोहम्मद राईन ने अपने पुत्र रिजवान के साथ मुखिया के घर पर धावा बोला। इसके बाद मोहम्मद राईन ने मुखिया और उसके पुत्र मोहम्मद हलाल और मोहम्मद निहाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मोहम्मद राईन अपने पुत्र के साथ फरार हो गया। मुखिया के दोनों घायल बेटों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में मोहम्मद हलाल की मौत हो गई। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।