{"_id":"610ca0c88ebc3ec37d1bb88c","slug":"panchayat-election-dates-announced-in-bihar-voting-will-be-held-in-ten-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, 20 सितंबर से 25 नवंबर तक दस चरणों में डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, 20 सितंबर से 25 नवंबर तक दस चरणों में डाले जाएंगे वोट
Fri, 06 Aug 2021 08:09 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:09 AM IST
सार
पहले चरण का मतदान 20 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 24 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 04 अक्तूबर, चौथे चरण का मतदान 08 अक्तूबर, पांचवें चरण का मतदान 18 अक्तूबर, छठे चरण का मतदान 22 अक्तूबर, सातवें चरण का मतदान 31 अक्तूबर, आठवें चरण का मतदान 07 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 15 नवंबर और दसवें व अंतिम चरण का मतदान 25 नवंबर को संपन्न होगा।
विज्ञापन
ईवीएम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। पंचायत चुनाव की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को पंचायत व ग्राम कचहरियों के आम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के संबंध में अपनी अनुशंसा भेज दी है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना 20 अगस्त को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।
दस चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
आयोग की अनुशंसा पर पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्रिपरिषद से अनुमति लेकर अधिसूचना जारी करेगा। आयोग के अनुसार, राज्य में पंचायतों व ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए दस चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 20 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 24 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 04 अक्तूबर, चौथे चरण का मतदान 08 अक्तूबर, पांचवें चरण का मतदान 18 अक्तूबर, छठे चरण का मतदान 22 अक्तूबर, सातवें चरण का मतदान 31 अक्तूबर, आठवें चरण का मतदान 07 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 15 नवंबर और दसवें व अंतिम चरण का मतदान 25 नवंबर को संपन्न होगा। गौरतलब है कि बिहार में मार्च-अप्रैल में मतदान होना था, लेकिन कोरोनाकाल को लेकर पंचायत चुनाव का समय आगे बढ़ा दिया गया था।