फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   notorious criminal mantu sharma involved in robbery murder and extortion arrested by the police from Mumbai

Crime News: एके-47 से पूर्व मेयर की थी हत्या, पुलिस ने बिहार के कुख्यात को मुंबई से किया गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 10:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

मंटू शर्मा पर मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या करने का भी आरोप है। 23 सितंबर 2018 को बाइक सवार बदमाशों ने एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
notorious criminal mantu sharma involved in robbery murder and extortion arrested by the police from Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लूट, रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे जघंन्य अपराधों में शामिल रहा कुख्यात प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा को बिहार पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ अतिरिक्त CPW में भी रंगदारी का मामला दर्ज है। पुलिस की गिरफ्त में आया मंटू शर्मा अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम है। प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में इसका नाम सामने आया था। इसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के अलावा कई राज्यों में हत्या, रंगदारी, लूट आदि के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन


पकडे़ गए कुख्यात पर स्वचालित हथियार से मेयर की हत्या करने का भी आरोप 
मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत के मुताबिक मंटू शर्मा पर मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या करने का भी आरोप है। 23 सितंबर 2018 को बाइक सवार बदमाशों ने एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या कर दी थी। इस घटना में समीर के अलावा उनके चालक रोहित कुमार की भी मौके पर मौत हो गई थी। उस दौरान समीर अपने चालक के साथ अखाड़ाघाट स्थित अपने होटल से गोला बांध रोड चंदवारा से होते हुए मिठनपुरा जा रहे थे। उनकी हत्या में मटूं-शम्भू गिरोह का नाम सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


बिहार से लेकर यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में चलता है आरोपी का सिक्का 
पुलिस के मुताबिक, मुशहरी स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान के गार्ड रितेश हत्याकांड में 2014 में लखनऊ से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। गोमती नगर में बदमाशों से एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मुजफ्फरपुर लाया गया था। कुछ माह जेल में रहने के बाद आरोपी जमानत मिलने पर बाहर आ गया। सीपीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी में आरोपी का दबदबा रहा है। छपरा के बहलोलपुर गांव के रहने वाला मंटू की बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed