जेल में बंद बाहुबली शाहबुद्दीन से मिलने पहुंचे नीतीश के मंत्री
- हत्या के मामले में जेल में बंद है शाहबुद्दीन
- दो भाई की हत्या में मिली उम्रकैद की सजा
- शाहबुद्दीन से मिलने पहुंचे मंत्री अब्दुल गफूर
- विपक्षी दलों ने की मंत्री और सरकार की आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रही उंगलियों ने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा रखी थी अब एक नए घटनाक्रम से वह और उनकी सरकार और घिरती नजर आ रही है।
इस बार शर्मिदंगी की वजह बने हैं उनकी सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। इस दौरान मंत्री और शाहबुद्दीन ने जेल में अच्छा खासा समय बिताया और एक साथ नाश्ता पानी भी किया।
मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर नीतीश कुमार और उनकी सरकर पर हमला बोल दिया है।
बताया जा रहा है तस्वीर छह मार्च की जब नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर अपने एक सहयोगी के साथ शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। मुलाकात की ये तस्वीरें बाहर आई तो मंत्री को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।
लालू बोले कुछ भी गलत नहीं, मुझसे भी जेल में मिलते थे लोग
हालांकि उनका कहना है कि शाहबुद्दीन उनकी पार्टी के पुराने सांसद रहे हैं और उनके साथ विधायक रह चुके हैं। मंत्री के अनुसार सीवान जेल सर्किट हाउस के नजदीक ही है वह वहां रुके हुए थे इसलिए उनसे मिलने पहुंच गए थे। सवाल वही है कि राज्य की सरकार में सवैंधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का क्या हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कुख्यात से मिलना सही है।
बता दें कि सीवान के बाहुबली सांसद शाहबुद्दीन दो भाईयों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उन पर पूर्व में भी हत्या सहित गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने इस पूरे मामले को हल्के में लेते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है। उनकी अपनी जान-पहचान है तो मुलाकात कर ली होगी। इसकी सफाई में लालू ये भी कह गए कि हम भी जेल में बंद थे लोग हमसे मिलने भी आते रहते थे।