{"_id":"5c3303f1bdec2256d437688d","slug":"nitish-kumar-said-narendra-modi-will-be-next-pm-no-future-of-grand-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- मोदी होंगे पीएम, महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- मोदी होंगे पीएम, महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं
Mon, 07 Jan 2019 01:16 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ही अगले प्रधानमंत्री होंगे। महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार लोक संवाद के बाद मीडिया से मुखातिब थे। पटना स्थित आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित था। वहीं, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राफेल सौदा में कोई घोटाला नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में यह बात साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के पीएम फेस होने की अटकलों पर विराम
नीतीश कुमार के इस बयान के साथ ही नीतीश के सीएम फेस होने की अटकलों पर विराम लग गया है। मालूम हो कि जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस संबंध में बयान देकर भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी।
जदयू प्रवक्ता ने कहा था कि नरेंद्र मोदी एनडीए का पीएम चेहरा हैं, लेकिन यदि पीएम पद के लिए चर्चा होती है, तो नीतीश कुमार भी टॉप के उम्मीदवारों में से एक होंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अप्रत्याशित विकास हुआ है।
अयोध्या मुद्दे का हल निकाले जाने के पक्ष में जदयू
अयोध्या मसले पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से इस मसले का हल निकाले जाने के पक्ष में रही है।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar on Ayodhya issue: Our party has always maintained that either the issue should be resolved through dialogue or through a Court verdict pic.twitter.com/Fn9jlohNb2
— ANI (@ANI) January 7, 2019
उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल निकाला जाना जरुरी है, यह आपसी सहमति और विचारों के आधार पर हो या फिर अदालत से।