{"_id":"5f89071835af5d71175240ac","slug":"nitish-kumar-govt-minister-kapil-dev-kamat-died-after-infecting-from-coronavirus-jdu-leader-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
Fri, 16 Oct 2020 08:21 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव कामत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और लगभग एक हफ्ते से पटना एम्स अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी और हाल ही में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे। वे एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि कोरोना काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा निर्देशों के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
बता दें कि कामत जनता दल यूनाइडेट के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी करीबी थे। मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक रहे कामत नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी ने इस बार उनके स्थान पर बहू मीना कामत को बाबूबरही से अपना प्रत्याशी बनाया है।