{"_id":"593e51591126f4c50b8b45a0","slug":"nitish-kumar-attacked-on-pm-modi-says-not-fulfilled-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर नीतीश का हमला- किसानों की बर्बादी के लिए केंद्र जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार पर नीतीश का हमला- किसानों की बर्बादी के लिए केंद्र जिम्मेदार
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की। नीतीश ने कहा कि किसानों के लिए कोई राष्ट्रीय नीति नहीं बनाई गई जिसकी वजह से उनकी ये दुर्दशा हुई है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले किसानों से काफी वादे किए थे, लेकिन पीएम बनने के बाद उनपर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके लिए जो राष्ट्रीय नीति बनाई जानी चाहिए थी वो नहीं बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी संकट पैदा होने की स्थिति में लोन माफ कर देना सिर्फ त्वरित राहत तो दे सकता है लेकिन वो कोई स्थाई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
काफी लंबे वक्त के बाद नीतीश इस तरह से मोदी सरकार और बीजेपी नेताओं के खिलाफ खुलकर बोले हैं। नीतीश ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के महात्मा गांधी को दिए गए बयान को लेकर तीखी प्रक्रिया दी। नीतीश ने कहा कि-गांधी के विचार ही देश को संवेदनहीनता जैसी चीजों से मुक्ति दिलाएंगे। नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री को भी योग की गलत प्रक्रिया को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को योग करना ही नहीं आ रहा था। नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि वो बिहार में कल भी चुनाव कराने को तैयार हैं बशर्ते यूपी में भी फिर चुनाव कराए जाएं।