{"_id":"7932b4a1f715b5bdb560e93839425d40","slug":"nitish-allegation-on-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र में अंधेर नगरी चौपट राजा: नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र में अंधेर नगरी चौपट राजा: नीतीश
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना में बिहार का कोई शहर न चुने जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र में अंधेर नगरी है और वर्तमान सरकार के लिए क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना कोई मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
नीतीश ने कहा कि स्मार्ट सिटी के सारे फैसले उनके (पीएम मोदी) हैं। हमें जो निर्देश मिलते गए, हमने पूरे किए। दीदारगंज पुल के कार्य शुभारंभ पर हो रही बयानबाजी पर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों की छाती हर बात में फटने लगती है।
विज्ञापन
अब डॉक्टर या सर्जन तो हूं नहीं, उनका इलाज करता रहूं। नीतीश ने कहा कि भाजपा जबसे बिहार चुनाव हारी है, तब से हताशा में है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह पता नहीं है कि शिलान्यास और कार्य आरंभ में क्या फर्क है। अटल जी को मैने ही पटना दीघा पुल के कार्यारंभ के लिए बुलाया था, भाजपा वाले भूल गए हैं। नीतीश ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किस तरीके से लोग सरकार में साथ रहने पर शिलापट्ट में नाम जोड़ने के लिए कहते थे, वह सब कुछ भूल गए।
विज्ञापन