{"_id":"64d2301d1efa240c06022fad","slug":"newly-married-woman-commits-suicide-in-bettiah-after-2-months-of-marriage-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता ने शादी के दो महीने बाद ही की आत्महत्या; ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता ने शादी के दो महीने बाद ही की आत्महत्या; ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप
Tue, 08 Aug 2023 05:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:38 PM IST
सार
Bihar Police: लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। हालांकि मृतका के आत्महत्या करने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। मृतका का पति मजदूरी करने के लिए कश्मीर गया है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। मृतका की पहचान सुनील राम की पत्नी अंशु देवी (22) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के पराउटोला बसरिया पंचायत के लोहार पट्टी गांव की हरिजन बस्ती में एक नवविवाहिता ने सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
विज्ञापन
ससुर पर हत्या करने का आरोप
मृतका के चाचा दिनेश राम ने बताया कि उसकी भतीजी अंशु देवी की शादी दो महीने पहले नौ जून को हुई थी। शादी के बाद से दंपति जीवन उसका सही व सुचारु रूप से चल रहा था। उसका पति सुनील राम कश्मीर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। दिनेश राम ने बताया कि मेरी भतीजी की उसके ससुर दर्शन राम ने ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी है। उसके ससुर ने हत्या क्यों की, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
इधर, लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि जोगापट्टी के शहादत पुर के गौनरिया निवासी अमर राम की पत्नी ने फोन कर घटना की सूचना दी थी कि उसकी पुत्री अंशु ने एस्बेस्टस में लगे पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी है। अंशु का पति शादी के कुछ दिन बाद से ही कहीं बाहर गया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंशु के सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।