फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   NEET Exam: Bihar Police fears leak of NEET question paper; Interrogation of eight suspects

NEET Exam : नीट यूजी के पेपर लीक की आशंका, बिहार पुलिस ने आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया

Mon, 06 May 2024 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 May 2024 12:17 PM IST
सार

केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में इसको लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं पुलिस ने आठ ऐसे संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
NEET Exam: Bihar Police fears leak of NEET question paper; Interrogation of eight suspects
NEET UG एग्जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मेडिकल में दाखिले के लिए रविवार को बिहार समेत देश भर में नीट (NEET) यूजी का इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया था। बिहार पुलिस को पटना में पेपर लीक होने की आशंका है। केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में इसको लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं पुलिस ने आठ ऐसे संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पेपर की स्कैन कॉपी भी मिली है। यह कॉपी दानापुर के लड़के के मोबाइल पर भेजी गई थी। इसके अलावा पूर्णिया में चार और हाजीपुर में एक फर्जी परीक्षार्थी भी धराया है। यह लोग दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


अब भी कई इलाकों में चल रही छापेमारी
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के अनुसार, पुलिस को पेपर लीक की सूचना मिली थी। इसके आधार पर ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही के आधार पर कुछ इलाकों में छापेमारी भी चल रही है। सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस ने बोरिंग केनाल रोड से दो समेत कुल आठ लोगों को पटना से उठाया। इनसे पूछताछ चल रही है। वहीं हाजीपुर में बुद्ध वर्ल्ड स्कूल एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया है। बायोमीट्रिक जांच में वह पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


कटिहार में सात फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
इतना ही नहीं बिहार पुलिस की टीम ने कटिहार के जवाहर नवोदय विद्यालय में बने सेंटर पर से सात फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। यह सभी बायोमीट्रिक जांच में पकड़े गए। इनके अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हुआ था। बिहार पुलिस का कहना है कि रांची से सीबीआई की टीम ने पेपर लीक के बारें में कुछ जानकारी दी गई। इसके बाद पटना समेत कई जगह छापेमारी की गई। दानापुर में छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध के पास से लैपटॉप और मोबाइल मिला। दोनों को जब्त कर लिया गया। मोबाइल के जरिए ही कुछ स्कैन कॉपियां भेजी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed