फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   naxals_arrested_bihar

गया में जोनल कमांडर सहित पांच नक्सली गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला, गया
अमर उजाला, गया Updated Thu, 28 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
naxals_arrested_bihar

बिहार में गया जिले के चार थानों से अलग-अलग चलाये गये अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन


एक जोनल कमांडर समेत पांच नक्सलियों को दबोचा गया है। उनके पास से हथियार, गोलियां, मोबाइल और 30 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


वरीय पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ  सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत परैया से विकास कुमार एवं मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से देसी गन, कट्टे, गोलियां आदि बरामद हुई हैं।

वहीं, नक्सली जोनल कमांडर बसंत जी उर्फ  कौशल जी को गुप्त सूचना के आधार पर ईश्वर चौधरी हाल्ट से गिरफ्तार किया गया। वह मोहनपुर का रहने वाला है।

डुमरिया थाना क्षेत्र के मतहा गांव से नक्सली मिथलेश सिंह भोक्ता को पकड़ा गया, जिसके पास से 12 बोर की एक रायफल, देसी कट्टा, तीन गोलियां और 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

उधर, बाराचट्टी से दुखहरण मांझी नाम के नक्सली को भी दबोचा गया है। प्रेसवार्ता में सीआरपीएफ के कमांडेंट रास बिहारी सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed