फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   naxal gunned down by 205 CoBRA commandos in exchange of fire AK-47 rifle INSAS rifle recovered

बिहार: कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

Sun, 22 Nov 2020 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Nov 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
naxal gunned down by 205 CoBRA commandos in exchange of fire AK-47 rifle INSAS rifle recovered
फाइल फोटो

बिहार के गया जिले के माहुरी गांव में शनिवार रात को बिहार पुलिस और 205 कोबरा कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली को मार गिराया गया है। नक्सली की पहचान जोनल कमांडर आलोक यादव के तौर पर हुई है। जोनल कमांडर के साथ मुठभेड़ में दो और नक्सली मारे गए हैं। पुलिस मोके पर तलाशी अभियान चला रही है। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद हुई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में मध्यरात्रि के आसपास हुई, जो राज्य की राजधानी से लगभग 100 किलोमीटर दूरी पर है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में दोनों तरफ से काफी गोलियां चलीं। इस दौरान गोलियों की आवाज से पूरा जंगल गूंज उठा। घटनास्थ्ल से तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें नक्सलियों के जोनल कमांडर के अलावा तीन शव बरामद हुए। वहीं मौके से एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद हुई है। बता दें कि कोबरा कमांडो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की एक विशेष जंगल युद्ध इकाई है जिसे राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed