फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nawada News: Two RJD MLAs campaigning for independent candidate Vinod Yadav in Nawada.

Nawada News: नवादा में बगावत; निर्दलीय प्रत्याशी विनोद के लिए वोट मांग रहे भाभी और भतीजा, रजौली विधायक भी साथ

Tue, 09 Apr 2024 01:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Apr 2024 01:39 PM IST
सार

नवादा में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के लिए राजद के दो विधायक प्रचार करने मैंदान में उतरे हुए हैं। विभा देवी और प्रकाश वीर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में जी-जान से लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Nawada News: Two RJD MLAs campaigning for independent candidate Vinod Yadav in Nawada.
जनसभा करते विनोद यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में राजद के दो विधायक बागी हो गए हैं। विभा देवी और प्रकाश वीर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में जी-जान से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। दोनों निर्दलीय विनोद यादव के लिए वोट मांग रहे हैं। विनोद यादव पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद के छोटे भाई हैं और नवादा की वर्तमान विधायक विभा देवी के देवर हैं। 

विज्ञापन


विनोद यादव राजद के प्रदेश महासचिव थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राजद की प्राथमिक सदस्यता और महासचिव के पद से त्यागपत्र दे दिए और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नवादा लोकसभा के चुनाव मैदान में उतर गए। विनोद के समर्थन में विधान पार्षद अशोक यादव भी वोट की अपील कर रहे हैं। अशोक यादव, विनोद के भतीजे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि राजद ने श्रवण कुशवाहा को पार्टी टिकट दिया है। इसकी प्रतिक्रिया में राजबल्लभ प्रसाद का परिवार और उनके समर्थक चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में उतर गए हैं। उनके लिए वोट की अपील कर रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी भी विनोद यादव के लिए वोट मांग रही हैं। नवादा लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार कर ली है। नवादा से राजद के अधिकृत उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा हैं, जबकि नवादा लोकसभा से राजद की नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाश वीर खुलकर राजद प्रत्याशी का विरोध कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक
बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार, रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर, हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी, नवादा से राजद विधायक विभा देवी, गोविंदपुर से राजद विधायक मो. कामरान राजद, वारिसलीगंज से भाजपा की विधायक हैं अरुणा देवी।


2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट लोजपा के पास थी। चंदन सिंह चुनाव जीते थे। तब नवादा की मौजूदा विधायक विभा देवी राजद उम्मीदवार थीं। इस बार भाजपा ने यह सीट लोजपा से ले ली है।

विनोद यादव की स्टार प्रचारकों की भी सूची में इनके नाम

  • विनोद यादव (निर्दलीय प्रत्याशी)
  • विभा देवी (विधायक-नवादा) 
  • प्रकाशवीर (विधायक-रजौली
  • अशोक कुमार (एमएलसी-नवादा) 
  • पुष्पा राजवंशी (जिप अध्यक्ष-नवादा) सहित कई जिला पार्षद,मुखिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed