'नीतीश गुस्से में थे तो कमरे में आके मेरा गला घोंट देते'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनावी बिगुल बजाते हुए अपनी पहली रैली को मुजफ्फरपुर में संबोधित करते हुए कहा कि सारे राजनीतिक पंडित आके यहां देख लें, पता चल जाएगा किसकी सरकार बन रही है। उन्होंने नीतिश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता ट्वीटर का प्रयोग करने पर मजाक बनाते थे। पर अब वो खुद ही उसका प्रयोग कर रहे हैं।
पूर्व के प्रधानमंत्रियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दस साल में जो प्रधानमंत्री थे वो 10 साल में एक बार हवाई सर्वेक्षण करने आए थे, अब आप लोग चिंता मत कीजिए मैं आ गया हूं। मुझे लगता है कि नीतिश कुमार काफी व्याकुल है कि मैं 14 माह से बिहार क्यों नहीं आया था। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारियों से भागने वाले लोग नहीं हैं, हम जिम्मेदारियों को लेने वाले लोग हैं।
मोदी ने नीतिश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं इतना ही बुरा था तो कमरे में आकर चांटा मार देते, गला घोंट देते और गुस्से में आके आपने पूरे बिहार का विकास रोक दिया। आज आप बिहार को उसी जंगल की तरफ घसीट रहे हैं। ये चुनाव बिहार के नौजवानों का भविष्य बदलने के लिए है।
बिहार की जनता से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि आपने कई सरकारी मॉडलों को अपनाया है। एक बार हमें भी अपनी सेवा का मौका दें। मेरी सरकार में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय बिहार के मेरे साथियों के पास है।
जहर कौन पीता है, कौन पिलाता है?
लोग कह रहे हैं कि बिहार में मोदी को घुसने नहीं देंगे। क्या ऐसे बिहार का भला होगा? ऐसे लोग क्या सरकार देंगे? बिहार के नौजवान को रोजगार चाहिए, यहां सड़के चाहिए
लालू और नीतिश दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि अरे भाई आप दोनों तय कर लो सांप कौन है, जहर कौन पीता है, कौन पिलाता है, बिहार के लोगों को पीने का पानी चाहिए। बिहार के पास पूरे हिंदुस्तान का भाग्य बदलने की ताकत है। ये परेशानी ज्यादा से ज्यादा सौ दिनों की है। 100 दिनों के बाद बिहार की जनता इनकी छुट्टी कर देगी।
लोकतंत्र का डीएनए अपने विरोधियों को भी आदर और सत्कार देने का होता है। मोदी ने राजनीति में जीतन राम मांझी के साथ हुए वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ उससे मैं बैचेन हो गया। बिहार के लोगों के साथ क्या किया और सुशील मोदी के साथ किया? क्या ऐसे लोगों को माफ करेंगे। जार्ज फर्नाडीज के साथ किया।
लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का मजाक उड़ाते हुए मोदी ने कहा कि आरजेडी का मतलब 'रोजाना जंगल राज का डर' हो गया है। ये चुनाव रोजाना जंगल राज के चुनाव से मुक्ति का चुनाव है। नीतिश ने सिर्फ मेरी पीठ पर छूरा नहीं भोखा है। बल्कि मेरी पीठ पर भी छूरा भोखा है। बिहार को पहले 1.5 लाख करोड़ रुपए मिला था। अब उसे 3.75 लाख करोड़ रुपए की मदद मिलेगी।
भूटान से जो बिजली आएगी उसका सबसे ज्यादा हिस्सा बिहार को मिलेगा। स्किल डेवलपेंट बिहार का भाग्य बदलने वाला है। मोदी ने कहा कि यहां बिजली नहीं है तो आप अपने मोबाइल कैसे चार्ज करते होंगे। साथ ही क्योंकि सांस भी कभी बहू थी? जैसे सीरियल भी देख पाते होंगे। अब वह दिन दूर नहीं है जब बिहार में घरों में गैस पाइपलाइन से पहुंच पाएगी।