फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nagarmal bajoria dharti pakad death bhagalpur election record social service last rites

नागरमल बाजोरिया: जीतने के लिए एक भी चुनाव नहीं लड़ा, ऐसे थे धरतीपकड़; जमानत जब्ती का भी रिकॉर्ड

Thu, 03 Sep 2026 05:42 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 03 Sep 2026 05:42 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के समाजसेवी और ‘धरतीपकड़’ के नाम से मशहूर नागरमल बाजोरिया का पटना में निधन हो गया। शुक्रवार सुबह भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
nagarmal bajoria dharti pakad death bhagalpur election record social service last rites
नागरमल बाजोरिया का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक चुनाव लड़ने वाले और अपनी अलग पहचान बनाने वाले भागलपुर के समाजसेवी नागरमल बाजोरिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को पटना में उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा। चुनावी रिकॉर्ड के साथ-साथ गरीबों, बेटियों की शादी और शिक्षा के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


पटना में निधन, भागलपुर में होगा अंतिम संस्कार
नागरमल बाजोरिया का गुरुवार को पटना में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार शाम छह बजे भागलपुर स्थित उनके पैतृक आवास एमपी त्रिवेदी निवास लाया जाएगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे भागलपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने पीछे वे चार पुत्र,सतीश, अजय, दिलीप तथा एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव लड़ना बना दी थी पहचान
नागरमल बाजोरिया को देशभर में 'धरतीपकड़' के नाम से जाना जाता था। उन्होंने ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक लगभग हर स्तर का चुनाव लड़ा। बताया जाता है कि उन्होंने करीब 252 चुनावों में प्रत्याशी के रूप में भाग लिया और राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल किया। चुनाव जीत से ज्यादा लोकतंत्र में भागीदारी उनका उद्देश्य माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवा में भी छोड़ी अमिट छाप
भागलपुर के समाजसेवी चांद झुनझुनवाला ने कहा कि नागरमल बाजोरिया सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे। गरीब परिवारों की मदद, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, महिलाओं की सहायता और बच्चों की शिक्षा के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने जीवनभर जरूरतमंद लोगों की सहायता को अपनी प्राथमिकता बनाया।

भागलपुर ने खोई अपनी एक अनोखी पहचान
चांद झुनझुनवाला ने कहा कि नागरमल बाजोरिया जैसे व्यक्तित्व विरले होते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं और उनका नाम गिनीज बुक तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि भागलपुर ने अपनी एक ऐसी धरोहर खो दी है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


यह भी पढ़ें: धरतीपकड़ ने छोड़ी दुनिया: राष्ट्रपति चुनाव में उतर बटोरी थी चर्चा; 252 बार चुनावी मैदान में, जीते कभी नहीं

लोकतंत्र और सेवा की मिसाल रहेंगे बाजोरिया
उनके करीबियों का कहना है कि नागरमल बाजोरिया का जीवन संदेश देता है कि लोकतंत्र में भागीदारी और समाज सेवा दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। चुनावी मैदान में उनकी निरंतर मौजूदगी और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्य उन्हें हमेशा यादों में जीवित रखेंगे। उनके निधन से भागलपुर ही नहीं, पूरे बिहार ने एक अनोखा व्यक्तित्व खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed