फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Truck driver's body found hanging from noose, panic spread due to incident in cement warehouse

Bihar News: ट्रक चालक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, सीमेंट गोदाम में हुई वारदात से फैली दहशत

Tue, 21 Jan 2025 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है और घटना के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, गोदाम के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Vaishali News: Truck driver's body found hanging from noose, panic spread due to incident in cement warehouse
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अकबर मलाही से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सीमेंट गोदाम में ट्रक चालक राजेश कुमार महतो का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मानिकपुर गांव निवासी राजेश कुमार महतो के रूप में हुई है। वह नरेंद्र महतो का बेटा था और गुरमिया गांव के दिलीप राय के ट्रक का चालक था। मृतक सरैया थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना के समय राजेश अकबर मलाही के सीमेंट गोदाम में मौजूद था। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब शव ट्रक से लटका हुआ देखा गया, तो इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है और घटना के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, गोदाम के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने कहा कि सराय थाना क्षेत्र में एक सीमेंट गोदाम में ट्रक से फांसी के फंदे से लटका चालक का शव मिला है। घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
 
पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही है कि यह घटना आत्महत्या है या हत्या। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का शव जिस स्थिति में मिला है, वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि राजेश कुमार महतो बेहद सरल स्वभाव का व्यक्ति था और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की संभावना कम है। वहीं, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट और गहन जांच का इंतजार कर रही है।

 
इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। घटना स्थल पर जमा भीड़ ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed