फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Newborn baby missing from Hajipur Sadar Hospital, uproar between family and hospital

Bihar News: 'यह हमारा बच्चा नहीं', हाजीपुर में नवजात बच्चा गायब, परिवार ने किया हंगामा

Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल में नवजात बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। 7 महीने के समय पर जन्मे बच्चे को पिको वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह परिवार ने जब बच्चे को देखने का प्रयास किया, तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चा मृत हो चुका है।
 

विज्ञापन
Vaishali: Newborn baby missing from Hajipur Sadar Hospital, uproar between family and hospital
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल में नवजात बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी पंकज राय की पत्नी मनीषा कुमारी ने 7 महीने के समय पर अपने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर की सलाह पर नवजात बच्चे को पिको वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


परिवार ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बच्चे को देखने जब वार्ड में पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चा ठीक है। लेकिन सोमवार सुबह जब परिवार ने पुनः बच्चे को देखने का प्रयास किया, तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चा मृत हो चुका है। इस पर परिवार ने संदेह जताते हुए कहा कि यह उनका बच्चा नहीं है। उन्होंने बताया कि जन्म के समय बच्चा लगभग 1 किलो था, जबकि वार्ड में दिखाया गया बच्चा 1 किलो 200 ग्राम का था।
विज्ञापन

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के हंगामा करने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और भर्ती रजिस्टर की भी जांच की, जिसमें नवजात बच्चे का नाम दर्ज नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर नवजात बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed