फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : couple going fetch fodder for cattle electrocuted husband died wife seriously injured

Bihar News: बिजली के करंट की चपेट में आए दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी; परिजनों में कोहराम

Thu, 19 Jun 2025 01:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही बलिंदर राय की मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमिला देवी का इलाज अभी अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : couple going fetch fodder for cattle electrocuted husband died wife seriously injured
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के अकेला वाद गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे पति-पत्नी बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान अकेला वाद निवासी स्वर्गीय दयाल राय के पुत्र बलिंदर राय (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, झुलसी हुई महिला की पहचान उनकी पत्नी प्रमिला देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बलिंदर राय अपनी पत्नी के साथ दियारा क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे थे। रास्ते में एक बिजली का खंभा था, जो बारिश के कारण भीग चुका था। इसी दौरान अचानक बलिंदर राय करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़े। पति को बचाने की कोशिश में प्रमिला देवी भी बिजली के संपर्क में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: नशे में धुत युवकों ने महनार अस्पताल में मचाया उत्पात, पुलिस से भी की मारपीट; वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही बलिंदर राय की मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमिला देवी का इलाज अभी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिवार वालों ने बताया कि बलिंदर राय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनके छह संतानें हैं तीन पुत्र और तीन पुत्रियां। अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed