फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : Drunk people created ruckus in the hospital and beat up the excise police

Bihar News: नशे में धुत युवकों ने महनार अस्पताल में मचाया उत्पात, पुलिस से भी की मारपीट; वीडियो वायरल

Thu, 19 Jun 2025 01:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 01:25 PM IST
सार

Bihar: हंगामे के दौरान अस्पताल के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, सुरक्षा गार्ड राणा प्रताप सिंह, आनंद मोहन, गोपाल, कैलाश पासवान और दिनेश पासवान को चोटें आईं। आरोपियों ने सहायता काउंटर, वेटिंग एरिया की कुर्सियों, बेंच और ओपीडी में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : Drunk people created ruckus in the hospital and beat up the excise police
हंगामा करते अस्पताल में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर शाम नशे में धुत दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इन युवकों ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट भी की। यही नहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी इन युवकों ने हाथापाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी मंटू राय नामक युवक की बाइक दुर्घटना में चोट लग गई थी। मंटू अपने एक साथी के साथ इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। जब डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इलाज में जुटे थे, तभी दोनों युवकों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

हंगामे के दौरान अस्पताल के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, सुरक्षा गार्ड राणा प्रताप सिंह, आनंद मोहन, गोपाल, कैलाश पासवान और दिनेश पासवान को चोटें आईं। आरोपियों ने सहायता काउंटर, वेटिंग एरिया की कुर्सियों, बेंच और ओपीडी में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा के वार्ड 34 में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

सूचना पर महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मियों और पुलिस ने भी आरोपियों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा गार्ड घटना के विरोध में आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।

घटना को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को डॉ. अरुण कुमार ने लिखित शिकायत दी है। हालांकि, थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के अनुसार अभी तक अस्पताल की ओर से कोई औपचारिक लिखित शिकायत थाने में नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि युवकों से पूछताछ की जा रही है, और लिखित शिकायत मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed