फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:59 PM, 17-Sep-2026

बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति

Bihar Vigilance Raid: बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर की पोल खुली है। काली कमाई के जरिए इस अफसर ने लिफ्ट वाला आलीशान बंगला, फ्लैट, कई जगह जमीन और लाखों रुपये के सोने और हीरे के जेवरात समेत करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। निगरानी की जांच में जब मामले का खुलासा हुआ तो सब दंग रह गए। 
  और पढ़ें
03:38 PM, 17-Sep-2026

बिहार: टावर बना प्रेमी का धरना स्थल! शादी की मांग पर अड़ा युवक, दो घंटे तक मचा ड्रामा; फिर जानें कैसे बनी बात?

गयाजी के डुमरिया में शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने कहा कि प्रेमिका और उसका परिवार शादी के लिए तैयार होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। अंत में जैसे ही प्रेमिका न हां बोला प्रेमी नीते उतर आया। और पढ़ें
विज्ञापन
03:19 PM, 17-Sep-2026

बिहार: एक लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो आया चर्चा में, डीआईजी के आदेश पर जांच शुरू

वैशाली में महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का बताया जा रहा एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें डायल 112 के चालक से केस में राहत दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये मांगने की बात सामने आ रही है। और पढ़ें
12:44 PM, 17-Sep-2026

बिहार: गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; दो की हालत गंभीर

गया-राजगीर मुख्य मार्ग एनएच-82 पर दक्खिनगांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग और सड़क किनारे मौजूद विपुल सिंह घायल हो गए। एंबुलेंस कई बार पलटी और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। और पढ़ें
11:17 AM, 17-Sep-2026

‘सेवा संकल्प अभियान’ पर सियासत: लालू के बेटे-बेटी भाजपा पर बोला हमला, रोहिणी और तेजस्वी ने क्या कहा जानिए?

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक ओर भाजपा की ओर से सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजद और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार के कार्यक्रम और खर्च पर सवाल उठाए हैं। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
10:52 AM, 17-Sep-2026

बिहार: ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने दुकानदार का सिर हथौड़े से क्यों फोड़ा? CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बाढ़ के रामायण नगर में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने आभूषण दुकानदार दीपक कुमार पर हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। दोनों आरोपी जेवर देखने और ऑनलाइन भुगतान की बात करने के बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 17-Sep-2026

बिहार: पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्यामा माई मंदिर क्यों पहुंचे संजय सरावगी? विपक्ष पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार सुबह मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। और पढ़ें
07:53 AM, 17-Sep-2026

बिहार: गणेश मेले में दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे एएसआई से भी हाथापाई; दो हिरासत में

पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा के मेले के दौरान दो गुटों के बीच मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की भिड़ंत से मेले में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
07:51 AM, 17-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के नवजीवन शिशु अस्पताल से 2023 में नवजात के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बिहार थाना के थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को एसआईटी से हटाकर जिले से बाहर तबादला करने का आदेश दिया। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed