फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Twenty five lakh rupees for an SDO transfer accused arrested Motihari Bihar News

Bihar: '25 लाख में SDO ट्रांसफर'- एक मैसेज की जांच वंदे भारत एक्सप्रेस तक पहुंची, फिर खुल गया खेल

Tue, 21 Jul 2026 05:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Bihar News: मोतिहारी सदर के एसडीओ से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को समाजसेवी बताने वाले एक युवक को मोकामा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Twenty five lakh rupees for an SDO transfer accused arrested Motihari Bihar News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी सदर अनुमंडल में पदस्थापित एसडीओ अरुण कुमार से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, सीवान जिले के मैरवा निवासी एवं खुद को समाजसेवी बताने वाले राजन जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तकनीकी जांच के आधार पर मोकामा के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मोतिहारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल कर तबादला कराने का दिया झांसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से मोतिहारी सदर एसडीओ अरुण कुमार से संपर्क कर तबादला कराने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने 25 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसने एसडीओ को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। लगातार आ रहे धमकी भरे संदेशों से परेशान होकर एसडीओ ने पूरे मामले की शिकायत मोतिहारी साइबर थाना में दर्ज कराई।
विज्ञापन


डिजिटल जांच से खुला राज, एसटीएफ ने ऐसे बिछाया जाल
शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों का पता चला। इसके बाद बिहार एसटीएफ को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर मोकामा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अकेले रंगदारी की साजिश रची थी या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अन्य सरकारी अधिकारियों या आम लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया था या नहीं।


यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?

नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed