फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilante Justice Sparks Fury Shocking Video of Man Forced to Lick Spit Triggers Police Action

Bihar: अमानवीयता की हदें पार, कथित छेड़खानी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा; सरेआम जमीन पर थूक चटवाया

Tue, 26 May 2026 12:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 12:19 PM IST
सार

सीतामढ़ी में कथित छेड़खानी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। युवक को थूक चटवाने और पैर पकड़ने पर मजबूर करने का आरोप है। मामले में ‘राठौर सर’ नामक कोचिंग संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Vigilante Justice Sparks Fury Shocking Video of Man Forced to Lick Spit Triggers Police Action
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के पीली कुटी रिंग बांध इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कथित छेड़खानी के आरोप में पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, युवक को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए जमीन पर थूक चटवाया गया और पैर पकड़ने पर मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


राठौर सर पर लगे गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पूरे मामले में रिंग बांध इलाके में कंसलटेंसी चलाने वाले ‘राठौर सर’ नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले ‘राठौर मैथमेटिक्स’ नाम से निजी कोचिंग संस्थान भी चलाते थे। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक को गालियां देते हुए और खुद सजा सुनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार जारी रहता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ‘वेतन-भत्तों के लिए आए हैं तो पान की दुकान खोल लें’, पुलिस अकादमी में डीजीपी विनय कुमार का बड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं
इस संबंध में सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर कोई आरोप है, तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया मौजूद है। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर रही है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि समाज में इस तरह की अराजकता और भीड़तंत्र को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed