फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: Mukhiya who having dual citizenship will go to jail, first he removed from post, FIR lodged

Bihar: सीतामढ़ी में दोहरी नागरिकता रखने वाले मुखिया जी जाएंगे जेल, पहले कुर्सी छिनी अब FIR; जानें मामला

Tue, 07 May 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 May 2024 08:06 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दोहरी नागरिकता रखने का मामला सामने आया है। इस मामले में पंचायत के मुखिया को पहले पद से हटाया गया और अब उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sitamarhi News: Mukhiya who having dual citizenship will go to jail, first he removed from post, FIR lodged
दोहरी नागरिकता वाले मुखिया पर दर्ज हुई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी डीएम के आदेश पर दोहरी नागरिकता रखने वाले मुखिया को पद से हटाने के बाद अब उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। दरअसल, जिले के सोनबरसा प्रखंड की भलुआहा पंचायत के मुखिया बिल्टु राय उर्फ बिलट राय उर्फ बिलट प्रसाद यादव पर भारत के साथ-साथ नेपाल का नागरिक होने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पहले उन्हें मुखिया की कुर्सी से पद से हटाया गया था और अब तथ्य को छिपाने के आरोप में कन्हौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रिची पांडेय के आदेश के आलोक में सोनबरसा बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


डीएम ने बीडीओ को भेजे पत्र में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। उसमें डीएम ने लिखा था कि बिल्टु राय ने बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 136(1)(क) के तहत अयोग्य होने के बावजूद तथ्य छिपाकर गलत शपथ पत्र के आधार पर चुनाव में भाग लिया था और निर्वाचित भी हुए थे। इस आरोप में राय को मुखिया पद से हटा दिया गया है। अब विधिवत तरीके से मुखिया पद के लिए चुनाव होगा। 
विज्ञापन


पत्र में डीएम ने बीडीओ को बिल्टु राय के खिलाफ तीन तरह की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पहला, आरोपी को सभी वित्तीय दायित्वों से मुक्त कर पंचायत के खाते के संचालन पर रोक लगाने की बात कही गई है। दूसरा, बिहार पंचायत राज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उप मुखिया को मुखिया का दायित्व सौंपने की कार्रवाई करने को कहा गया है। तीसरा, तथ्य छिपाने, नेपाली नागरिक होने और निर्वाचन में भाग लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में सोनबरसा प्रखंड के भलुआहा के पूर्व मुखिया सह हारे हुए प्रत्याशी मुकेश कुमार साह द्वारा बिहार निर्वाचन आयोग में आरोपी पर नेपाली नागरिक होते हुए भारत में पंचायत चुनाव लड़कर मुखिया बनने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। उसमें वाद संख्या 19/2023 में दोनों पक्षों की दलील, कागजात और जांच के बाद बिहार निर्वाचन आयोग ने सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत भलुआहा पंचायत के मुखिया बिल्टू राय उर्फ बिलट राय को मुखिया पद पर नेपाली नागरिक होते हुए चुनाव लड़ने को अवैध ठहराते हुए उन्हें पद से हटाने का फैसला सुनाया है। साथ ही आदेश के पालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को फैसले की जानकारी भेजी गई है। वहीं, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार साह के दावों को जांच के बाद सत्य मानते हुए मुखिया बिलट राय को हटाने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed