Bihar Crime: सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; मौके से हथियार और बाइक बरामद
Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी जिले के एक गांव में युवक अविनाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के धूनीयाटोल गांव में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रॉआही गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र अविनाश के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अविनाश पर अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की और मौके से एक देशी कट्टा तथा एक बाइक बरामद की है, जिसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
घटना के बाद धूनीयाटोल गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.