फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi-bajpatti-co-prabhat-kumar-arrested-taking-bribe

Bihar News : अंचलाधिकारी घूस लेते हुए गिरफ्तार; बिहार में किस CO पर निगरानी ने की बड़ी कार्रवाई?

Tue, 14 Jul 2026 05:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

सीतामढ़ी के बाजपट्टी अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
sitamarhi-bajpatti-co-prabhat-kumar-arrested-taking-bribe
बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार निगरानी के हत्थे चढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की विशेष टीम ने बाजपट्टी के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी विभाग की टीम सीओ प्रभात कुमार को अपने साथ लेकर चली गई। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत किस काम के बदले ली जा रही थी और इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति या बिचौलिए की भूमिका तो नहीं है।

विज्ञापन

रिश्वत की रकम का खुलासा नहीं

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह कार्रवाई किस मामले में की गई और आरोपी के पास से कितनी रिश्वत की राशि बरामद हुई है। विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में मचा हड़कंप

सीओ की गिरफ्तारी के बाद बाजपट्टी अंचल कार्यालय और जिले के अन्य सरकारी दफ्तरों में हलचल बढ़ गई है। अधिकारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

लोगों ने कार्रवाई का किया स्वागत

स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अंचल कार्यालयों में जमीन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कामों में रिश्वत की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

विशेष अदालत में होगी पेशी

निगरानी विभाग कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद आरोपी सीओ प्रभात कुमार को पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed