{"_id":"6a7816b776e49b315009453a","slug":"sheohar-craime-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1445-4592767-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: शिवहर में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, मोबाइल दुकानदार से ₹1.5 लाख और 16 फोन लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: शिवहर में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, मोबाइल दुकानदार से ₹1.5 लाख और 16 फोन लूटे
Sun, 09 Aug 2026 01:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:04 PM IST
सार
शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये और 16 मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर जिले की सीमा से सटे इलाके में शनिवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मरहल्ला भराव गाछी के पास बदमाशों ने एक मोबाइल दुकानदार को हथियार के बल पर रोककर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव निवासी कमलेश राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार अपने चाचा रंजीत कुमार के साथ मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की मार्केट स्थित सीएससी एवं मोबाइल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरहल्ला भराव गाछी के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनके पास मौजूद करीब 16 मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए।
विज्ञापन
पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत
पीड़ितों ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों और उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सचिन कुमार के हाथ में लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर अपराधियों के हुलिए तथा घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।