फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School was operating on a holiday; a van full of children overturned into the water

Bihar: छुट्टी के दिन चल रहा था स्कूल, बच्चों से भरी वैन पानी में पलटी; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Wed, 26 Aug 2026 02:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चम्पारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चम्पारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में 11 बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे पानी में पलट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
School was operating on a holiday; a van full of children overturned into the water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझौलिया के रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 11 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। वाहन के पानी में पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बच्चों की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण
बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उनके घर पहुंचाया। हादसे में कुछ बच्चों के चोटिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी बच्चे की जान नहीं गई।
विज्ञापन


टिफिन और स्कूल बैग भी पानी से निकाले
ग्रामीणों ने पानी में गिरे बच्चों के टिफिन और स्कूल बैग को भी काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद अमानुल्लाह ने बताया कि करीब 11 बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके घर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 पर मिली सूचना, जेसीबी से बाहर निकाली वैन
घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वैन को पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें: बिहार: चिराग पासवान ने बदली एलजेपी(आर) की पूरी टीम, सुरेंद्र विवेक बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

सरकारी छुट्टी में स्कूल संचालन पर भी उठे सवाल
इधर, ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद निजी विद्यालय संचालित किए जाने का मामला भी सामने आया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभागीय नियमों के विरुद्ध छुट्टी के दिन विद्यालय संचालन की बात सामने आई है। विद्यालय का क्यूआर कोड रद्द करने के लिए विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed